कटिहार: कटिहार में राजेन्द्र स्टेडियम में अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम, सांसद तारिक अनवर रहे मौजूद
कांग्रेस ऑफिस राजेन्द्र स्टेडियम में अंबेडकर जयंती के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह मामला सुबह दस बजे का है। इस मौके पर साँसद तारिक अनवर समेत कई अन्य मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलकर ही देश मे शांति, सद्भावना, आपसी भाईचारा और विकास सम्भव है। आज उनकी जयंती के मौके पर हम उन्हें नमन करते है।