कटिहार: काढ़ागोला में अनियंत्रित ऑटो से गिरने से युवक घायल, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
काढ़ागोला में अनियंत्रित होकर ऑटो से गिरने से युवक जख्मी हो गया। यह मामला रात के आठ बजे का है। पीड़ित को इलाज के लिए बरारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद पीड़ित को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल, पीड़ित का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।