कटिहार: अड़गड़ा चौक पर पैसे न देने पर युवक के साथ मारपीट, मामला दर्ज
रविवार की शाम 7:30 बजे एक युवक को घायल अवस्था में उनके परिजन के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया था। जो मारपीट में घायल हुआ था। घटना के बारे में घायल बैजू कुमार के परिजन ने बताया कि पैसा जमा कराने बैंक गए थे और वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी कुछ लोगों ने इन्हें पकड़ लिया और इसे पैसे देने के लिए कहा। नहीं देने पर मारपीट कर घायल कर दिया।