कटिहार: कटिहार से गायिका और फिल्म निर्माता ने शुरू की शुभाशीष यात्रा, कालीबाड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना
रविवार की शाम 4 बजे गायिका व फिल्म निर्माता प्रिया मलिक अपनी टीम के साथ कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे हुए थे। जहां काली माता की पूजा अर्चना करने के बाद सुभाषित यात्रा का शुभारंभ किया। फिल्म निर्माता ने बताया कि मैथिली फिल्म शुभे हो शुभे का निर्माण बहुत जल्द शुरू किया जाएगा फिल्म निर्माण शुरू करने से पहले वह कटिहार पहुंची और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।