कोरबा: कोरबा में आधी रात ट्रक चालक से लूटपाट का प्रयास, सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं, धारदार हथियार से किया गया हमला
Korba, Korba | Jun 18, 2026 बीती आधी रात एक कोयला लोड ट्रक चालक पर जानलेवा हमला हुआ। लूटपाट का विरोध करने पर हमलावरों ने उसे धारदार हथियार से घायल कर दिया। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के इमलीडुग्गु मुख्य मार्ग पर हुई।चालक जयप्रकाश कुसमुंडा से लैंको अडानी बिजली संयंत्र जा रहा था। उसकी ट्रक खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी।