हटा: हटा के गांधी वार्ड में कीटनाशक दवा पीने से युवक की हुई मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दिया गया शव
Hatta, Damoh | Sep 7, 2024 हटा थाना क्षेत्र के गांधी वार्ड में कीटनाशक दवा पीने से युवक की मौत का मामला सामने आया है, बताया जा रहा मन्नू पिता कनई पटेल उम्र 26 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया,परिजन इलाज़ के लिए तत्काल सिविल अस्पताल हटा लेकर पँहुचे जंहा डॉक्टर ने म्रत घोषित कर दिया,हटा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर पँचनामा कार्यवाही के बाद शव पी एम कराया