हटा: मड़ियादो पँहुचे हटा नायब तहसीलदार शिवराम चढ़ार,मन्दिर में ग्रामीणों के साथ बैठक कर अतिक्रमण पर चर्चा
Hatta, Damoh | Sep 7, 2024 नायब तहसीलदार हटा शिवराम चढ़ार आज सुबह मड़ियादो पँहुचे यंहा स्थानीय श्री धनुषधारी जी सरकार मन्दिर में ग्रामीणजनों के साथ बैठक कर मड़ियादो में अतिक्रमण हटाने को लेकर चर्चा की. नायब तहसीलदार ने बस स्टैंड से बेरियर की ओर मुख्यमार्ग पर संकीर्ण मार्ग के चौड़ीकरण और गांव के सौंदर्यीकरण पर चर्चा कर लोगो से सुझाव मांगे ताकि अतिक्रमण चिन्हित कर कार्यवाही की जा सके।