आगरा: फर्जी तंबाकू प्रोडक्ट्स तैयार करने वाले गैंग के 2 अभियुक्त ट्रांस यमुना से हुए गिरफ्तार: डीसीपी सिटी सूरज राय
ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने फर्जी तरीके से तंबाकू प्रोडक्ट्स तैयार करने वाले गैंग के 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों नकली रैपर में फर्जी तंबाकू प्रोडक्ट्स बनाते थे। पुलिस ने इनके कब्ज़े से भारी मात्रा में तंबाकू प्रोडक्ट्स बरामद किए हैं जिसकी मार्केट में कीमत 40 लाख रुपए है। इस पूरे मामले की जानकारी डीसीपी सिटी ने जिला मुख्यालय पर दी है।