आगरा: शाहगंज में ADA ने अवैध निर्माण के खिलाफ की कार्यवाही,लगाई सील
आगरा विकास प्राधिकरण लगातार अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चला रहा है। इसी क्रम में शाहगंज में आगरा विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है। जिसमें बिना मानचित्र स्वीकृति के अवैध निर्माण किया जा रहा था। इसकी शिकायत ADA से की गई ADA ने कार्रवाई की, और अवैध निर्माण पर सील लगा दी। इस दौरान ADA की प्रवर्तन दल की टीम मौके पर मौजूद रही।