आगरा: ताजगंज स्थित ताजमहल में 369वें उर्स के मौके पर अदा की गई ग़ुस्ल की रस्म,असली मकबरों पर लगाया गया चंदन का लेप
विश्वविख्यात खूबसूरत ताजमहल में शहंशाह शाहजहाँ का 369वां तीन दिवसीय उर्स मनाया जा रहा हैं। जिसके दूसरे दिन ग़ुस्ल की रस्म अदा की गई। रस्म के अनुसार ताजमहल में स्थित शहंशाह शाहजहाँ और बेगम मुमताज महल की असली मकबरों पर चंदन का लेप लगाकर अक़ीक़तमंदो ने अमन और शांति की दुआ मांगी। कल उर्स के आखिरी दिन मकबरों पर चादरपोशी की जाएगी।