आगरा: आगरा के 43 चौराहें एडवांस स्पीड डिटेक्ट सिस्टम से होंगे लेस,जानकारी देते एसीपी ट्रैफिक सैय्यद अबीर अहमद
आगरा की ट्रैफिक पुलिस पब्लिक इंटीग्रेटेड ट्रेफिक सिस्टम लागू करने के बाद स्मार्ट सिटी के कैमरों को एडवांस स्पीड डिटेक्ट सिस्टम से जोड़ने जा रही हैं। जिससे अब 43 चौराहों और उनसे जुड़ी सड़कों पर 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार तय कर दी गयी हैं। ओवर स्पीड वाहन चलाने पर स्वतः ही कैमरा ऑटोमेटिक चालान करेंगे,यह सिस्टम जल्द लागू किया जाएगा।