आगरा: ₹10000 के इनामी वांछित अभियुक्त को सिरौली मोड़ से पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना मलपुरा पुलिस टीम व सर्विलांस एसओजी पश्चिमी जोन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ₹10000 के इनामी वांछित अभियुक्त को सिरौली मोड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी डकैती के मामले में वांछित था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹7300 नकद, एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।