गोला: विधायक ने नगर पंचायत बड़हलगंज में किया पंचम वित्त आयोग की धनराशि से निर्मित सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण
Gola, Gorakhpur | Jun 27, 2024 नगर पंचायत बड़हलगंज द्वारा पंचम वित्त आयोग की धनराशि से निर्मित सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण विधायक चिल्लूपार राजेश त्रिपाठी ने गुरुवार की शाम को कियार। लगभग 20.7 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक शौचालय के लोकार्पण के बाद विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि बस स्टेशन पर यात्रियों खासकर महिलाओ को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता था।