गोला: गजपुर में पकड़ा गया संदिग्ध व्यक्ति, ग्रामीणों ने जताई चोर होने की आशंका, ग्रामीणों द्वारा पिटाई का वीडियो हुआ वायरल
Gola, Gorakhpur | Jun 26, 2024 गोरखपुर जनपद के गोला तहसील के अंतर्गत आने वाले उरुआ थाना क्षेत्र के गजपुर में बुधवार की देर रात ग्रामीणों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ने के बाद काफि देर तक उससे उसकी पहचान पूछने की कोशिश किया लेकिन संदिग्ध व्यक्ति नाम पता नहीं बता रहा था। जहाँ ग्रामीणों ने जब कड़ाई से पूछना शुरू किया तो व्यक्ति अपना घर आजमगढ़ बता रहा था।