गोला: सीएम से मिलने उनके पांच कालीदास मार्ग आवास पहुंचे चिल्लूपार के विधायक, क्षेत्र मे हो रहे चोरी की समस्याओं से कराया अवगत
Gola, Gorakhpur | Jun 27, 2024 चिल्लूपार के विधायक गोरखपुर के गोला चिल्लूपार विधानसभा से क्षेत्रीय विधायक राजेश त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर उनको अवगत कराया। बताया कि क्षेत्र में चोरियों की बाढ़ सी आ गई है। पुलिस हाथ-पांव मार तो खूब रही है लेकिन अभी तक असली चोरों तक नहीं पहुंच पाई है। पूरे क्षेत्र में चोरों का आतंक और भय व्याप्त है।