गोला: गोला थाना क्षेत्र के झरकटा गांव में टहलने निकली पर हुआ धारदार हथियार से हमला, मुकदमा दर्ज
Gola, Gorakhpur | Jun 27, 2024 गोरखपुर जनपद के गोला थाना क्षेत्र के झरकटा गांव में टहलने निकली महिला प्रेमशीला देवी (57) पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। गुरुवार को गोला थाने में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अनंत लाल गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, गिरधारी लाल, इंद्रजीत पर हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।