गोला: कांग्रेस महानगर अध्यक्ष के शव को कांग्रेसियो ने दिया कंधा, बेवरी मुक्तिधाम पर कांग्रेसी झंडे मे लपेटकर हुआ अंतिम संस्कार
Gola, Gorakhpur | Jun 26, 2024 कांग्रेस महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के शव का अंतिम संस्कार बुधवार को गोला कस्बा के बेवरी स्थित मुक्तिधाम पर कांग्रेसी झंडे में लपेटकर जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में किया गया। मुखाग्नि भतीजा तनीश तिवारी ने दिया। सभी ने पंजा युक्त तिरंगे से उनकी चिता को सलामी दिया। इस अवसर पर भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।