गोला: भटपुरवा में पिता व पुत्र के गोलीकांड मामले में बड़हलगंज पुलिस ने वांछित तीन महिलाओं को गिरफ्तार करके भेजा जेल
Gola, Gorakhpur | Jun 27, 2024 बड़हलगंज कोतवाली पुलिस ने समयथान पड़ौली के भटपुरवा मधुपुर टोला मे सोमवार को हुए पिता-पुत्र गोलीकांड मामले में वांछित तीन महिलाओ को गिरफ्तार करके न्यायालय मे पेश किया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया। बताते चलें उक्त गांव के मुन्नालाल यादव व कमलेश यादव के बीच काफी दिनों से रास्ते का विवाद चल रहा था। सोमवार को कमलेश ने मुन्नालाल व उनके पुत्र आदित्य को गोली मारा था।