फतेहाबाद: फतेहाबाद के ग्राम रामगढ़ में सरकारी जमीन पर किया गया अवैध कब्जा ध्वस्त, तहसीलदार रहे मौजूद
Fatehabad, Agra | Aug 19, 2025 फतेहाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ में दबंगों ने बंजर भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर दिया था। इस मामले की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में होने के बाद एसडीएम स्वाति शर्मा ने तहसीलदार बबलेश कुमार को राजस्व टीम के साथ मौके पर भेजा। जहां जेसीबी की सहायता से अवैध लगाई गई दीवार को ध्वस्त कर दिया गया।