फतेहाबाद: कस्बा फतेहाबाद में धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, रथ खींचने के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Fatehabad, Agra | Aug 20, 2025 कस्बा फतेहाबाद में मंगलबाद देर रात भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा एवं भगवान बलभद्र का रथ खींचा। यात्रा कस्बे के बाह रोड से इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार द्वारा आरती उतारने के बाद औपचारिक रूप से शुरू हुई तथा कस्बे के मुख्य मार्ग से होती हुई कात्यायनी माता मंदिर पर जाकर संपन्न हुई।