मंझरिया गंगा में शिकायत के बाद भी नहीं थमा निर्माण, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई गुहार
संत कबीर नगर के खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंझरिया गंगा में भूमि विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिकायतकर्ता अरविंद कुमार यादव का आरोप है कि गाटा संख्या 360 की भूमि का बैनामा कथित रूप से जाति छिपाकर और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कराया गया।
इस मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी खलीलाबाद से की गई, जिसके बाद निर्माण कार्य रोकने के आदेश जारी किए गए।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि एसडीएम के आदेश के बावजूद मौके पर निर्माण कार्य नहीं रुका और विवादित भूमि पर लगातार निर्माण कराया जा रहा है। उनका कहना है कि प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी होने से न्याय की उम्मीद कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है।
पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि एसडीएम के आदेश का तत्काल पालन कराया जाए, निर्माण कार्य रुकवाया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में फर्जी दस्ता
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 2, 2026