गोरखपुर: तिवारीपुर थानाक्षेत्र के डोमिनगढ़ बांध पर लाश को फेंककर भाग रही महिला दो व्यक्तियों के साथ पकड़ी गई
बीती रात डोमिनगढ़ बांध पर एक महिला ठेले पर एक लाश लेकर आई और लाश को फेंक कर भाग रही थी। स्थानीय लोगों ने महिला समेत दो लोगों को पड़कर पुलिस के सुपुर्द किया। एमएम। पूछताछ में महिला ने अपना नाम शीला बताया। महिला व दोनों व्यक्ति बुरी तरीके से नशे में होने की वजह से बार-बार बयान बदल रहे थे। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।