नवाबगंज: बाराबंकी में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद के आवास पर किया प्रदर्शन, महिला आरक्षण बिल पास न होने पर दिखा आक्रोश
बाराबंकी के ओबरी स्थित कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया के आवास पर भाजपा महिला मोर्चा ने रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने के विरोध में किया गया।इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रामेश्वरी त्रिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्षा राजरानी रावत सहित अन्य महिलाएं शामिल रही।