टाटीझरिया: झरपो जंगल में बन रहा ट्रांजिट एंड ट्रीटमेंट सेंटर, मादा कुमकी के हनी ट्रैप-कमांडो एक्शन से गजराज को काबू करेगा वन विभाग
टाटीझरिया के झरपो जंगल में बन रहा ट्रांजिट एंड ट्रीटमेंट सेंटर, मादा कुमकी के हनी ट्रैप और कमांडो एक्शन से हिंसक गजराज को काबू करेगा वन विभाग। हाथियों के कॉरिडोर में वन विभाग की नाकेबंदी, टाटीझरिया के झरपो जंगल में तैयार हो रहा अभेद्य चक्रव्यूह। वन विभाग का यह कदम इलाके में मानव-हाथी द्वंद्व को समाप्त करने में मील का पत्थर साबित होने जा रहा है।