राजनांदगांव: राजनांदगांव नगर निगम सीमा क्षेत्र में 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मटन मार्केट रहेंगे पूर्णता बंद
राज्यशासन के निर्देशानुसार बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष में 23 मई को नगरनिगम सीमाक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं मटन मार्केट पूर्णता बंद रहेंगे।नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर पशुवध एवं विक्रय कार्य पूर्णता प्रतिबंधित सुनिश्चित करने कहा है और मांस विक्रय करते पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध यथोचित कानूनी कार्रवाई करने निर्देश दिए।