आनंदपुरी: आनंदपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5000 का इनामी स्थायी वारंटी किया गया गिरफ्तार
वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना आनंदपुरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आर्म्स एक्ट के एक मामले में पिछले लगभग एक वर्ष से फरार चल रहे 5000 रुपये के इनामी स्थायी वारंटी बदामीलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।