बिलासपुर: जिला प्रशासन ने अब तक हुई बारिश के आंकड़े जारी किए, किसानों को मिल रही राहत, अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहेगी
सोमवार को सुबह 9:00 मिली जानकारी, जिले में 93.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज,एक जून से अब तक 2040 मिमी बारिश, सामान्य से 74.2 प्रतिशत वर्षा रिकॉर्ड, बिलासपुर जिले में 6 जुलाई को औसतन 93.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक 145 मिमी बारिश कोटा तहसील में हुई। एक जून से अब तक जिले में कुल 2040 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य वर्षा का 74.2 प्रतिशत है।