सिमडेगा: सिमडेगा व्यवहार न्यायालय में स्व-गणना कर पीडीजे ने जनगणना 2026 के प्रति किया जागरूक
सिमडेगा सिविल कोर्ट में शनिवार को 10 बजे जनगणना 2026 के लिए स्व गणना कैंपेन चलाया गया। जनगणना 2026 के तहत सिविल कोर्ट में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा ने स्व गणना किया। उन्होंने कहा कि वे सिविल कोर्ट के सभी न्यायिक कर्मियों को भी प्रेरित कर स्व गणना करवाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत के जनगणना के गाइडलाइन के तहत परिजनों की गणना करे।