गुना नगर: गुर्जर कॉलोनी वार्ड 20 की महिलाओं ने कलेक्टर से योग क्लास के लिए पार्क में सुविधाएं मांगी
गुना नगर पालिका के वार्ड 20 गुर्जर कॉलोनी की दर्जनों महिलाओं ने 12 मई दोपहर को कलेक्टर से कलेक्ट्रेट में शिकायत की। कहा, पार्क में नियमित निशुल्क महिला योग क्लास चल रही है, सुविधाओं के अभाव में परेशानी होती है। पेवर्स से लगाए जाएं बैठने की कुर्सी लगाई जाए, व्यायाम मशीन लगाई जाए और योग स्थल पर टीन शेड लगाया जाए। बारिश होने पर कीचड़ गंदगी होती है।