अयोध्या: श्रीराम चिकित्सालय पैथॉलोजिस्ट की कार्यप्रणाली और मारपीट के आरोपों पर फिर से घिरता हुआ नजर आ रहा है
*श्रीराम चिकित्सालय से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, कोलमपुर से आए एक पीड़ित बच्चे और उसके परिजनों का आरोप है कि पेट में दर्द और बीपी लो होने पर वे इलाज के लिए श्रीराम चिकित्सालय पहुंचे थे। बच्चे का आरोप है कि पैथोलॉजिस्ट डॉ इंद्रभान विश्वकर्मा ने उसके हाथ में विगो लगाया* *जिसके बाद उसके हाथ से लगातार खून निकलने लगा। बच्चे का यह भी आरोप है कि उसकी इच्छा के विरुद्ध नाक में नली डालने की कोशिश की गई। विरोध करने पर उससे कहा गया, "तुम नशा किए हो।"*
*बच्चे का आरोप है कि इसके बाद उसके साथ थप्पड़ मारकर मारपीट की गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस को बुलाया गया, लेकिन उनकी शिकायत के अनुरूप कार्रवाई नहीं हुई और उल्टा बच्चे को ही ले जाने की कोशिश की गई।*
*अगर ये आरोप सही हैं, तो यह मामला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा, चिकित्सकीय व्यवहार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। मामले की निष्पक्ष जांच और सभी तथ्यों का सामने आना आवश्यक है।*
#reelsviralシ #reelsviral #reelsvideoシ #viralpost #viralreels #viralreelschallenge #doctor #ayodhya Awadh News24 MYogiAdityanath Akhilesh Yadav Audhesh Prasad Brajesh Pathak