बहराइच: नानपारा के पूर्व चेयरमेन की शिकायत पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की जांच के लिए डीएम ने गठित की जांच टीम, दिए निर्देश
नानपारा की पूर्व चेयरमैन रहीं नसीबुननिशा ने रविवार को बताया की उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर नानपारा स्वास्थ्य केन्द्र की अव्यवस्थाओं को लेकर शिकायत की थी। जिस पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की ओर से मामले की जाँच के लिए जाँच टीम गठित कर समस्या के समाधान के लिए निर्देश दिया गया है। जिसके क्रम मे जाँच टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया है।