महनार: इसहाकपुर वार्ड 24 में जमीन कब्जा करने का आरोप, पीड़ित ने लगाया आरोप, आरोपी ने किया खंडन
महनार नगर के इसहाकपुर वार्ड संख्या 24 निवासी शिव पूजन राय के पुत्र नीतीश कुमार ने अपने जमीन को अवैध तरीके से कब्जा करने एवं अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते हुए निष्पक्ष जांच करने की मांग किया है।इस संबंध में शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे मीडिया को दी जानकारी में बताया कि जिस जमीन पर जबरन झोपड़ी बनाने का आरोप उनपर लगा है वह जमीन उनकी माँ तेतरी देवी के नाम से है