महनार: इसहाकपुर वार्ड 24 में विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला, थाने में आवेदन दिया गया
महनार नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत इसहाकपुर वार्ड संख्या 24 में विवादित जमीन पर अवैध तरीके से करकटनुमा झोपड़ी का निर्माण कर कब्जा करने के नियत से देर रात हरवे हथियार से लैस लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी देने के मामले में महनार थाना की पुलिस को आवेदन देकर कानूनी कार्यवाई करने की मांग की गई है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है