महनार: देशराजपुर में चाऊमीन रोल को लेकर विवाद, चाकूबाजी में दो जख्मी, एक की हालत गंभीर
महनार थाना क्षेत्र के देशराजपुर बजरंगबली चौक पर बुधवार की देर रात करीब 9:00 बजे चाऊमीन रोल खाने को लेकर हुई विवाद में दो पक्षों के बीच चाकूबाजी हो गई। इस घटना में दो लोग जख्मी हो गए घटना में जख्मी दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया।