बिलासपुर: थाना बिलासपुर क्षेत्र में मुंशी से ₹45 हजार और दो मोबाइल की लूट, तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज
थाना बिलासपुर क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बुधवार को बिलासपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक राइस मिल में चौकीदारी करने वाले मुंशी से बाइक सवार बदमाशों ने नकदी और मोबाइल लूट लिए। पीड़ित दलजीत सिंह के अनुसार, उनका मुंशी अपनी मिल के पास ₹45,000 की नकदी और दो मोबाइल फोन से भरा थैला लेकर खड़ा था। तभी दो बाइकों पर सवार तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर थैला छी