जमुई: सिमरिया में घरेलू विवाद को लेकर गोतनी ने महिला को पीटा मंगलवार को इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Mar 19, 2024 चकाई थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में घरेलू विवाद को लेकर एक महिला को उसकी गोतनी के द्वारा मारपीट की गई जिसमें वह घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए मंगलवार की दोपहर सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान सिमरिया निवासी अलाउद्दीन की पत्नी सुनीजा खातून के रूप में की गई है। घायल ने बताया कि उसकी गोतनी जेसून खातून, द्वारा घरेलू विवाद को लेकर मारपीट की गई।