जमुई: हरला गांव में जमीन विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे को पीटा
Jamui, Jamui | Mar 19, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के हरला गांव में जमीन विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायल की पहचान हरला गांव निवासी बिरजू कुमार के रूप में की गई है। घायल बिरजू ने बताया कि उसके पिता जागो मांझी की मौत के बाद उसकी पुश्तैनी 10 कट्ठा की जमीन को उसके चाचा पुनीत मांझी द्वारा हड़पने की नियत रखता है।