राजमहल: बुधवरिया के पास फोरलेन पर सड़क हादसे में 4 वर्षीय बच्चे की मौत, मामला दर्ज
राजमहल थाना क्षेत्र के बुधवरिया गांव के समीप फोरलेन मुख्य मार्ग पर बीते दिनों हुई सड़क हादसे में एक चार वर्षीय बच्चे की मौत मामले में राजमहल थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे जानकारी मिली कि बुधवरिया निवासी झगरु मंडल ने थाने में लिखित आवेदन दिया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।