कांके: बकाया वेतन देने की मांग को लेकर हरमू स्थित बीजेपी कार्यालय का घेराव करने निकले HEC कर्मी
Kanke, Ranchi | Feb 22, 2024 HEC कर्मी अपनी मांगों को लेकर लगातार हड़ताल कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को HEC कर्मी सुबह बीजेपी कार्यालय का घेराव करने वाले हैं। इसको लेकर HEC मुख्यालय के पास HEC कर्मी जमा हुए और वहां से हरमू रोड स्थित बीजेपी कार्यालय का घेराव के लिए निकले। बता दें कि बकाया वेतन को लेकर HEC कर्मी पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं।