खगौल: खगौल में जुआ के अड्डे पर छापेमारी: 13 गिरफ्तार, 2.25 लाख नकद बरामद; दानापुर SDPO अजीत कुमार ने दी जानकारी
दानापुर के खगौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर को निमतल्ला रोड फाटक के पास 12-15 लोगों के बड़े पैमाने पर जुआ खेलने की सूचना मिली थी। इसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशन में SDPO दानापुर-01 और खगौल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई।