भभुआ: सदुल्हपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर पुत्र ने पिता को मारपीट कर किया घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Jun 13, 2025 सदुल्हपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर पुत्र ने हीं पिता को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आज शुक्रवार को 5 बजे सदर अस्पताल पहुंचे घायल रामगढ़ थाना क्षेत्र के सदुल्हपुर गांव निवासी स्वर्गीय नरेश बिंद के 77 वर्षीय पुत्र फौजदार बिंद ने बताया कि मेरा ही पुत्र जमीन को लेकर कई बार झगड़ा झंझट करता था। जो जमीन विवाद को लेकर मारपीट कर गंभीररूप से घायल कर दिया।