केराकत: चंदवक थाना परिसर के समीप छात्र की छात्रों ने की पिटाई
छात्रों का एक समूह जिनकी संख्या आधा दर्जन रही होंगी थाना परिसर के पास चंदवक प्राथमिक विद्यालय के सामने आगे जाकर एक छात्र को पकड़ कर पिटाई करने लगते हैं। पिटाई के दौरान कहते सुने गए कि वह हमारी है तुम्हारी नहीं। छात्रों का समूह जब छात्र की पिटाई कर रहे थे तो जहां छात्रों का एक बड़ा समहू व जिम्मेदार लोग तमाशा देखते रहे ।