केराकत: चंदवक थाना क्षेत्र के कछवन अखुवा पार गांव में सर्प दंश से किशोर की मौत
चंदवक थाना क्षेत्र के कछवन अखुवा पार गांव निवासी राजकुमार राम का 14 वर्षीय पुत्र अंश की सर्प दंश से मौत हो गई। वह शौच हेतु खेत की ओर गया था उसी दौरान उसे शर्प ने डस लिया। परिजन उसे इलाज हेतु आजमगढ़ के लालगंज ले गए लेकिन वह रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची चंदवक पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया।