पुन्हाना: बेटियों की शादी कराने के नाम पर करोड़ों की ठगी मामले में पूर्व विधायक नसीम अहमद नूंह में पीड़ित परिवारों से मिले
Punahana, Nuh | Apr 2, 2024 पूर्व विधायक व भाजपा नेता नसीम अहमद नूंह में पीड़ित परिवारों से मिले जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। इस दौरान पीड़ित परिवारों ने नूंह पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह बिजारनिया और जिला उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा के मार्फत मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने की मांग की है।