पुन्हाना: गांव रनियाला पटाकपुर में रोजा इफ्तार पार्टी के दौरान फिरोजपुर झिरका से विधायक मामन खान का पगड़ी बांधकर किया गया स्वागत
Punahana, Nuh | Apr 2, 2024 इफ्तार पार्टी में फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस के विधायक मामन खान, आस- पास के गांवों के पंच-सरपंचों और जिम्मेदार लोगों ने भारी संख्या में भाग लिया। रोजा इफ्तयार करने के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विधायक मामन खान का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। यह कार्यक्रम सगीर पुत्र हाजी सुबान खां द्वारा कराया गया।