पुन्हाना: शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों के मेन गेट पर स्कूल मान्यता रजिस्ट्रेशन नं सहित तमाम कामों का ब्यौरा चस्पा करने के आदेश दिए
Punahana, Nuh | Apr 2, 2024 शिक्षा विभाग के मुताबिक मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के मेन गेट पर स्कूल मान्यता रजिस्ट्रेशन नंबर, जमीन का डाटा, स्कूल में कितनी कक्षा तक चल रही है, फायर सिस्टम की मंजूरी है या नहीं है, हाइजेनिक का नंबर, बिल्डिंग सुरक्षा सहित तमाम कामों का ब्योरा चस्पा करना पड़ेगा। ऐसा न करने वाले निजी स्कूलों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।