गढ़ी: कुपड़ा गांव हनुमान मंदिर के पास लगी आग, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की मदद से पाया गया काबू
Garhi, Banswara | May 11, 2026 कुपड़ा के हनुमान मंदिर के पास सोमवार दोपहर में अचानक आग लगने का मामला सामने आया हे। शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसार फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। कुछ सूखी लकड़ीया जल गई। कुछ पेड़ पौधों को नुकसान हुआ अगर समय रहते हैं आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आगआबादी क्षेत्र तक पहुंच सकती थी। जो बड़ी अनहोनी टल गई। मौके पर ग्रामीणों ने सहयोग प्रदान किया।