गरही डैम विवाद में नया मोड़! बिना योजना लागू हुए 300 करोड़ के घोटाले का आरोप, जिला मत्स्य पदाधिकारी बोले- आरोप बेबुनियाद
खैरा प्रखंड के गरही डैम से जुड़े कथित केज आवंटन विवाद में नया मोड़ आ गया है। शिकायत में नाम दर्ज होने वाले बसीर मियां ने जिला मत्स्य पदाधिकारी को आवेदन देकर दावा किया है कि शिकायत से उनका कोई संबंध नहीं है। उनका कहना है कि शिकायत दर्ज होने के समय वे केरल में थे और बिना उनकी जानकारी व सहमति के उनके नाम का इस्तेमाल किया गया।
वहीं जिला मत्स्य पदाधिकारी सर्वोत्तम कुमार ने कहा कि मामले की जांच कराई गई थी और शिकायत में लगाए गए आरोप बेबुनियाद पाए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस योजना को विभागीय स्वीकृति ही नहीं मिली, उसमें घोटाले का सवाल ही नहीं उठता।
#Jamui #GarhiDam #Khaira #Bihar #FisheryDepartment #JamuiNews #BiharNews #BreakingNews #BhaskarNewsJamui #CageAllocation #Investigation #LocalNews #ViralNews #HindiNews
Jamui, Jamui | Jul 16, 2026