सारठ: सारठ पशु अस्पताल में 4 पशुपालकों को 40 बकरी-बकरा का वितरण, 64 लाभुक चयनित
Sarath, Deoghar | May 16, 2026 सारठ पशु अस्पताल में शनिवार शाम 4 बजे पशुपालन पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार ने 4 पशुपालक लाभुकों के बीच 40 बकरी-बकरा का वितरण किया। बताया गया कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना से पशुपालक किसानों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 75 व 90 फीसदी अनुदान पर प्रति लाभुक 8 बकरी व 2 बकरा दिया गया। वही बताया कि प्रखंड के विभिन्न पंचायत के 64 पशुपालक लाभुक को योजना का लाभ दिया जाएगा