खातेगांव थाना प्रभारी हत्याकांड: कांग्रेस विधानसभा प्रभारी राहुल जायसवाल का एक और वीडियो वायरल, शराब कारोबार में 30% हिस्सेदारी का दावा!
खातेगांव थाना प्रभारी पुरी की हत्या का मामला लगातार सुर्खियों में है। इसी बीच कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी राहुल जायसवाल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में राहुल जायसवाल शराब कारोबार में अपनी 30 प्रतिशत हिस्सेदारी होने की बात कहते नजर आ रहे हैं। साथ ही अहमदाबाद के मोइन जायसवाल और इंदौर के मनीष जायसवाल की भी हिस्सेदारी होने का दावा किया गया है।
मामले को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं। वहीं पुलिस विभाग ने प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है। शासन-प्रशासन की ओर से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है। अब जांच में सामने आने वाले तथ्यों पर सभी की नजरें टिकी हैं।
#Khategaon #MadhyaPradesh #PoliceInvestigation #RahulJaiswal #BreakingNews
NEWS NATIONAL WORLD
🌐 newsnationalworld.com
Indore, Indore | Nov 2, 2026